घोषणा पत्र
राष्ट्रीय हिन्दू एकता संघ भारत के सनातन मूल्यों, सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय चेतना की रक्षा एवं प्रचार-प्रसार हेतु समर्पित एक अखिल भारतीय संगठन है। हमारा उद्देश्य हिन्दू समाज को जाति, भाषा, क्षेत्र और वर्ग से ऊपर उठाकर एक मजबूत, संगठित और जागरूक शक्ति में परिवर्तित करना है।
हिन्दू समाज की एकता: जाति, भाषा या प्रांत से ऊपर उठकर समस्त हिन्दू समाज को एक सूत्र में पिरोना।
सनातन संस्कृति का संरक्षण: वेद, उपनिषद, पुराण, रामायण, गीता व अन्य ग्रंथों के ज्ञान को जन-जन तक पहुँचाना।
राष्ट्रीय चेतना का जागरण: भारत को एक शक्तिशाली, आत्मनिर्भर और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध राष्ट्र बनाना।सामाजिक समरसता: छुआछूत, भेदभाव और संकीर्णता को मिटाकर सामाजिक न्याय और सम्मान की स्थापना।
युवा जागरण: युवाओं को अपने धर्म, संस्कृति और देश के प्रति जागरूक व प्रेरित करना। संगठित हिन्दू शक्ति: आवश्यकता पड़ने पर हिन्दू समाज के अधिकारों की रक्षा हेतु संगठित रूप में कार्य करना।